Posts

Showing posts from February, 2026

मिडिल ईस्ट में तनाव: अलर्ट मोड पर भारत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट, एविएशन मिनिस्टर ने की बैठक

भारत सरकार ने मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के मद्देनजर देश के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों को अलर्ट पर रखा है। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने समीक्षा बैठक की, जिसमें संभावित उड़ान डायवर्जन और अनियोजित लैंडिंग के लिए तैयारी के निर्देश दिए गए। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/yLGTQsp via IFTTT

AI परियोजना से बच्चों की निजता पर खतरा, NHRC ने भेजा नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अमेरिकी एआई कंपनी 'एंथ्रोपिक' और भारतीय एनजीओ 'प्रथम' के सहयोग से बच्चों की निजता पर संभावित खतरे को लेकर नोटिस जारी किया है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/DxU6tgN via IFTTT

NCERT बुक विवाद: पैनल में शामिल थे ये सारे लोग, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल

एनसीईआरटी पुस्तक विवाद में विवादित अध्याय जोड़ने की जिम्मेदारी और कार्रवाई में देरी पर सवाल उठ रहे हैं। आठवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब लिखने वाली टीम में कानूनविद आलोक प्रसन्नाकुमार भी शामिल थे। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/diUqGMY via IFTTT

इजरायली संसद में मोदी के भाषण पर कांग्रेस ने कहा- मेजबान का खुला बचाव

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के इजरायली संसद में दिए भाषण की आलोचना की है, इसे बेंजामिन नेतन्याहू का खुला बचाव बताया। मोदी ने अपने भाषण में 7 अक्टूबर के हमास हमले की निंदा करते हुए इजरायल के साथ एकजुटता व्यक्त की थी। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/ik03AxH via IFTTT

महाराष्ट्र में 2 साल की मासूम पर आवारा कुत्ते का खूंखार हमला, चेहरे-आंख पर आए गहरे घाव

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में एक आवारा कुत्ते ने 2 साल की मासूम बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची के होंठ, गाल और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/rxzd46f via IFTTT

मुंबई में प्रदूषण से फेफड़ों के कैंसर के मामलों में भारी उछाल, सरकार ने विधानसभा में दी चेतावनी

महाराष्ट्र भर में कुल 1,677 कैंसर रोगियों की पहचान हुई। मुंबई में फेफड़ों का कैंसर सबसे प्रमुख रूप से सामने आया, जहां प्रदूषण को एक बड़ा ट्रिगर बताया गया। मंत्री ने महिलाओं में स्तन कैंसर के मामलों में चिंताजनक वृद्धि की भी बात कही और कहा कि शुरुआती जांच में देरी से बीमारी का बोझ और बढ़ रहा है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/TfUna1B via IFTTT

अजीत पवार विमान दुर्घटना के एक महीने बाद बड़ा एक्शन: डीजीसीए ने वीएसआर एविएशन के चार लीयरजेट विमानों को किया ग्राउंडेड

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजीत पवार की मौत के ठीक एक महीने बाद, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कंपनी वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के चार लीयरजेट 40/45 विमानों को तत्काल प्रभाव से उड़ान भरने से रोक दिया है।  from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/WACmJM3 via IFTTT

'राज्य के 30 प्रतिशत निर्वाचित प्रतिनिधि भ्रष्ट', कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ के अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ के अध्यक्ष आर. मंजूनाथ ने आरोप लगाया है कि राज्य के 30% निर्वाचित प्रतिनिधि भ्रष्ट हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया से ठेकेदारों के 37 हजार करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की तत्काल मांग की। मंजूनाथ ने पिछली सरकार को दोष देने से बचने को कहा और चेतावनी दी कि 6 मार्च को बेंगलुरु में ठेकेदार परिवार सहित विरोध प्रदर्शन करेंगे। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/5Y30f4U via IFTTT

ट्रंप टैरिफ का भी नहीं दिखा असर... 10 फीसदी बढ़ा भारत का वस्तु निर्यात, अमेरिका में भी जमकर बिक्री

भारत का वस्तु निर्यात फरवरी के पहले 14 दिनों में 10% से अधिक बढ़ा है, जो अमेरिकी बाजार के विकल्प तलाशने के प्रयासों का परिणाम है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि अप्रैल-जनवरी में भी 2.20% वृद्धि हुई। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/1lAJI6q via IFTTT

रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया लूला दा सिल्वा के लिए राजकीय भोज का आयोजन; पीएम मोदी भी रहे मौजूद

राष्ट्रपति मुर्मू ने 'एआई इम्पैक्ट समिट' में राष्ट्रपति लुला के योगदान की सराहना की। साथ ही, उन्होंने पिछले वर्ष ब्राजील द्वारा ब्रिक्स (BRICS) और कॉप-30 (COP-30) शिखर सम्मेलनों के सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/xFjnKZm via IFTTT

नाबालिग से जघन्य अपराध के दोषी कोच को उम्रकैद, कोलकाता में की थी हत्या-लूटपाट की कोशिश

सियालदह अदालत के न्यायाधीश अनिर्बन दास ने शनिवार को यह फैसला सुनाया। अदालत ने आरोपित संदीप साउ को शुक्रवार को दोषी ठहराया था। यह घटना 2015 में कोलकाता के चितपुर इलाके में हुई थी। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/tpPKxbF via IFTTT

....तो 18% टैरिफ भी हो गया बेमानी; अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भारत पर क्या पड़ेगा असर?

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप प्रशासन के वैश्विक टैरिफ रद्द करने से 50 से अधिक देशों पर लगे पारस्परिक शुल्क अप्रभावी हो सकते हैं। भारत पर प्रस्तावित 18% टैरिफ कटौती भी रुक सकती है, जिससे पुरानी दरें लागू होने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, 55% भारतीय निर्यात पर 18% शुल्क नहीं लगेगा, लेकिन स्टील-एल्युमीनियम पर 50% जारी रह सकता है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/gZ3wYP4 via IFTTT

AI Summit: भारत मंडपम में गूगल चीफ पिचाई ने ली कॉफी की चुस्की, कहा- 'वाह'; देखें वीडियो

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की गहन चर्चाओं के बीच एक मीठा ब्रेक आया, जब गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत मंडपम के भारत जीआई कॉफी लाउंज में पहुंचकर भारतीय जीआई-टैग्ड कॉफी का स्वाद लिया। एक घूंट लेने के बाद पिचाई ने मुस्कुराते हुए कहा, वाह! – और यह पल वीडियो में कैद होकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/9Zsugzr via IFTTT

अब अमेरिका से अच्छी क्वालिटी का कोकिंग कोल लेगा भारत, ट्रेड डील से देश को होगा बड़ा फायदा

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत कच्चे तेल और कोकिंग कोल खरीद में विविधीकरण चाहता है, अमेरिका से अच्छी गुणवत्ता वाला कोकिंग कोल पसंद करेगा। उन्होंने AI एप्लिकेशन के लिए अमेरिकी तकनीक, जैसे GPU और डेटा सेंटर उपकरण आयात करने की बात कही। गोयल ने भारत-अमेरिका व्यापार सौदे को भारतीय कंपनियों के लिए फायदेमंद बताया और 2047 तक भारत को 30-35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/RVTneAJ via IFTTT

अप्रैल में हो सकते हैं चार राज्यों में विधानसभा चुनाव, मार्च में EC कर सकता है तारीखों का एलान

निर्वाचन आयोग मार्च के मध्य में बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। ये चुनाव अप्रैल में विभिन्न तिथियों पर हो सकते हैं। इन पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में समाप्त हो रहा है। आयोग ने चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्यों का दौरा शुरू कर दिया है, और मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/4FGJhZ5 via IFTTT

AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच देश में साइबर अटैक की बाढ़, हर हफ्ते हो रहे 3100 से ज्यादा हमले

भारत में AI के बढ़ते उपयोग के बीच डिजिटल खतरे बढ़ गए हैं। चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर की रिपोर्ट बताती है कि भारतीय संगठनों को साप्ताहिक औसतन 3,195 साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है, जो पिछले साल से 2% अधिक है। साइबर अपराधियों द्वारा AI के एकीकरण से हमले के तरीके बदल रहे हैं, जिससे स्वचालन बढ़ रहा है। शिक्षा, सरकारी और व्यावसायिक क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हैं। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/C4ntIEy via IFTTT

AI के क्षेत्र में भारत का दबदबा, OpenAI के सीईओ ने बताया इंडिया की बड़ी ताकत; जमकर की सराहना

ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन ने भारत को एआई का अगुआ बनने की सभी क्षमताएं रखने वाला देश बताया है। उन्होंने भारत की तकनीकी प्रतिभा, राष्ट्रीय रणनीति और एआई के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। आल्टमैन ने भारत के एआई मिशन और एआई उपकरणों की तेजी से बढ़ती स्वीकार्यता पर जोर दिया, जिसमें 10 करोड़ साप्ताहिक सक्रिय उपयोगकर्ता शामिल हैं। उन्होंने एआई शिक्षा, बुनियादी ढांचे और सुरक्षा को प्राथमिकता बताया। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/PEqRHBS via IFTTT

तारिक रहमान का शपथ ग्रहण: बांग्लादेश ने पीएम मोदी को समारोह में शामिल होने का दिया न्योता

बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 16 फरवरी को होने वाले तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है। हालांकि, पीएम मोदी की मुंबई में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बैठक के कारण उनके शामिल होने की संभावना कम है। भारत की ओर से उपराष्ट्रपति या विदेश मंत्री जैसे वरिष्ठ नेता भाग ले सकते हैं। बांग्लादेश सार्क और अन्य मित्र देशों के नेताओं को भी आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/JMWjK1X via IFTTT

असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनेगी भारत की पहली सड़क-रेल सुरंग, पूर्वोत्तर राज्यों को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की समिति ने असम में गोहपुर-नुमालीगढ़ के बीच ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे भारत की पहली सड़क सह रेल सुरंग को मंजूरी दी है। यह 34 किमी लंबी सुरंग 18,662 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी, जो पूर्वोत्तर राज्यों को लाभ पहुंचाएगी। इससे माल ढुलाई की दक्षता बढ़ेगी और क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास होगा। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/0KAyXrv via IFTTT

बांग्लादेश में रहमान सरकार, भारत में क्या होगा असर? रिश्तों को मजबूत करने में जुटी BNP

बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी का उभरना और जमात-ए-इस्लामी का बहुमत से दूर रहना भारत के लिए संतुलित संकेत है। आवामी लीग की अनुपस्थिति में तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार बन रही है। यह परिणाम भारत के लिए अवसर का संकेत है, क्योंकि बीएनपी आर्थिक सहयोग को बढ़ावा दे सकती है। बांग्लादेश के आर्थिक संकट को देखते हुए, भारत व्यापार, निवेश और ऊर्जा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जिससे दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/0h1MgbG via IFTTT

15 मिनट की सर्जरी लेकिन... दुनिया के आधे मोतियाबिंद के मरीजों को क्यों नहीं मिल रहा इलाज?

दुनिया भर में आधे मोतियाबिंद पीड़ित अभी भी उस सर्जरी से वंचित हैं जो उनकी दृष्टि बहाल कर सकती है। लैंसेट ग्लोबल हेल्थ जर्नल के एक अध्ययन के अनुसार, यह 15 मिनट की किफायती प्रक्रिया है। शोधकर्ताओं ने 68 देशों के आंकड़ों का विश्लेषण किया, जिसमें भारत भी शामिल है। 2025 तक प्रभावी सर्जरी कवरेज 48.2% रहने का अनुमान है, और 2030 तक वैश्विक लक्ष्य पूरा होने की संभावना नहीं है। WHO ने 9.4 करोड़ लोगों के लिए पहुंच सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/7LTpIJx via IFTTT

व्हाट्सएप-ईमेल के जरिए तलाक देने के मामलों पर लगेगी रोक? SC में सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और ईमेल से तलाक पर तुरंत रोक लगाने से इनकार कर दिया, कहा कि दोनों पक्षों को सुने बिना आदेश नहीं देंगे। हालांकि, कोर्ट ने एक मामले में 'तलाक-ए-हसन' पर अंतरिम रोक लगाते हुए पति-पत्नी को अस्थायी रूप से घोषित किया। एक अन्य मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा गया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह धार्मिक मामलों में कम हस्तक्षेप करता है, लेकिन संवैधानिक और मानवाधिकारों के मुद्दों पर कार्रवाई करेगा। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/soP469n via IFTTT

'मेरे लिए सम्मान...', RSS इवेंट में शामिल होने पर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने साझा किया अनुभव

रूपाली गांगुली ने आरएसएस के 100 साल पूरे होने के जश्न में शामिल होने का अनुभव साझा किया। उन्होंने मोहन भागवत से मिलने को सम्मान बताया और सेलिब्रिटीज के जबरन शामिल होने के विवाद को खारिज किया। गांगुली ने कहा कि उन्हें अनुपमा की शूटिंग से छुट्टी लेनी पड़ी और उन्हें संघ की निस्वार्थ सेवा पर गर्व है। उन्होंने इस आयोजन को सार्थक और गर्व का क्षण बताया। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/GeCwXq8 via IFTTT

EPS के तहत 47 लाख से अधिक लोगों को नौ हजार रुपये से कम मासिक पेंशन

श्रम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि देश में 47 लाख से अधिक EPS-95 पेंशनभोगियों को 9,000 रुपये से कम मासिक पेंशन मिलती है। न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांगें उठ रही हैं। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर राज्यों को आगाह किया। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/L5Iyr7A via IFTTT

Exclusive Interview: डील में किसानों की नाराजगी और हमारी शर्मिंदगी वाला एक भी फैसला नहीं, भारत अमेरिका ट्रेड पर पीयूष गोयल ने क्या-क्या कहा?

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर विपक्ष के कृषि क्षेत्र को खोलने के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि डेयरी, जीएम उत्पाद, पोल्ट्री जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को बाहर रखा गया है। गोयल ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के लिए 'विन-विन' है और भारतीय किसानों के लिए अमेरिकी बाजार में नए अवसर खोलेगा, जिससे निर्यात और निवेश बढ़ेगा। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/pYCTJtB via IFTTT

बिखरती नजर आ रही सदन में विपक्षी एकजुटता की तस्वीर, कांग्रेस की नारेबाजी vs सपा का पंपलेट-प्रदर्शन

लोकसभा में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच विपक्षी एकजुटता में दरार दिख रही है। दोनों दल सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके मुद्दे और विरोध की शैली अलग-अलग हैं। कांग्रेस राहुल गांधी के बोलने के अधिकार पर केंद्रित है, जबकि सपा उत्तर प्रदेश के मुद्दों, विशेषकर अहिल्या बाई होल्कर की मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने पर जोर दे रही है। यह भिन्नता उनकी राजनीतिक मजबूरियों और आगामी चुनावी रणनीतियों के कारण है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/NLGp4nf via IFTTT

दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा पसंद का परीक्षा केंद्र, UPSC का बड़ा फैसला

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब उन्हें अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा, जिससे परीक्षा में शामिल होना आसान होगा। यूपीएससी ने पारदर्शिता बढ़ाने और आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक नया ऑनलाइन आवेदन पोर्टल भी शुरू किया है। इस वर्ष कुल 933 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें 33 पद दिव्यांगों के लिए आरक्षित हैं। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/vGaSOec via IFTTT

छोटे कारोबारियों की मौज! अब 20 लाख तक मिलेगा गारंटी फ्री लोन, RBI का बड़ा फैसला

भारतीय रिजर्व बैंक ने सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (MSE) के लिए गिरवी-मुक्त ऋण सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी है। यह फैसला अप्रैल से प्रभावी होगा, जिसका उद्देश्य छोटे उद्यमियों को अधिक ऋण सुविधा प्रदान करना है। क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट इन ऋणों की गारंटी देगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम बजट में MSME के लिए की गई घोषणाओं को आगे बढ़ाएगा, जिससे निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले छोटे व्यवसायों को कार्यशील पूंजी में मदद मिलेगी। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/8oJrw6Z via IFTTT

स्वदेशी AI सिस्टम 'भारतजेन' 22 भाषाओं में देगा सेवा, टेक्स्ट-टू-स्पीच' जैसी मिलेगी सुसिधा

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में बताया कि स्वदेशी AI सिस्टम भारतजेन इस महीने के अंत तक भारत की सभी 22 आधिकारिक भाषाओं में सेवा देगा। 15 भाषाओं में लिखने, बोलने और तस्वीरें पहचानने की सुविधा विकसित की गई है। अक्टूबर 2024 में शुरू हुई इस परियोजना का लक्ष्य संप्रभु AI मॉडल विकसित करना और भारतीय भाषाओं के लिए ASR व TTS जैसी सेवाएं प्रदान करना है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/Ua3MGBo via IFTTT

'भारत किसी के दबाव में नहीं आएगा', अजीत डोभाल ने अमेरिका को दिया कड़ा संदेश

डोभाल ने रुबियो को स्पष्ट संदेश दिया था कि भारत ट्रंप प्रशासन के दबाव में नहीं आएगा और आवश्यकता पड़ने पर उनके कार्यकाल तक इंतजार करने को तैयार है, क्योंकि भारत ने पहले भी शत्रुतापूर्ण अमेरिकी प्रशासनों का सामना किया है। डोभाल ने कहा कि अमेरिका को भारत की सार्वजनिक आलोचना कम करनी चाहिए ताकि संबंध सुधर सकें। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/BDXIUa8 via IFTTT

इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा से ऑटो पा‌र्ट्स तक... अमेरिकी बाजार में भारतीय निर्यात का पूरा गणित

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में भारतीय निर्यात पर शुल्क छूट का विश्लेषण किया गया है। लगभग 40 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, एपीआई और ऑटो पार्ट्स जैसे उत्पादों पर मामूली शुल्क लगते हैं। वहीं, 30 अरब डॉलर के रोजगारपरक क्षेत्रों और 15 अरब डॉलर के स्टील-एल्युमीनियम निर्यात पर 50% शुल्क है। लेख में अमेरिका के आयात और उसमें भारत की हिस्सेदारी का भी विवरण दिया गया है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/9X1BYnU via IFTTT

22 स्टेशन और 200 Kmph की रफ्तार... केरल में मेट्रोमैन श्रीधरन ने की हाई-स्पीड रेल कोरिडोर परियोजना की शुरुआत

मेट्रोमैन ई. श्रीधरन ने केरल में उच्च गति वाले रेल गलियारे की परियोजना औपचारिक रूप से शुरू की। उन्होंने पोन्नानी में एक कार्यालय का उद्घाटन किया, जो जनता के लिए संपर्क केंद्र का काम करेगा। 15 फरवरी से लोगों के साथ बैठकें शुरू होंगी, पहले मलप्पुरम में। परियोजना में 22 स्टेशन प्रस्तावित हैं और अधिकतम गति 200 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। श्रीधरन को केंद्र सरकार की मंजूरी का भरोसा है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/ESxtHYP via IFTTT

कैंसर की दवाएं हुईं सस्ती, सरकार के फैसले को डॉक्टरों का समर्थन; बताया- मरीजों के लिए मरहम

आम बजट में कैंसर के इलाज में काम आने वाली 17 दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाने के फैसले का प्रमुख आंकोलॉजिस्ट डॉ. अशोक कुमार वैद ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे मरीजों और उनके परिवारों के लिए एक अप्रत्याशित राहत बताया, जिससे महंगे इलाज का बोझ कम होगा। अन्य विशेषज्ञों ने भी सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षमता विस्तार और बुजुर्गों की देखभाल जैसी बजट पहलों की सराहना की। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/eW0UM4Q via IFTTT