Parliament: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी मंजूरी
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जाए। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 13 और 14 अगस्त को संसद की कोई बैठक नहीं होगी।
from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/WhEoivP
via IFTTT
from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/WhEoivP
via IFTTT
Comments
Post a Comment