बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी... एजेंटों को मिलते थे 4-5 हजार रुपये, ED की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे

ईडी ने गुरुवार को बताया कि इस जांच के तहत 1.90 लाख रुपये कीमत की संपत्तियों को जब्त किया गया है। इसमें पेटीएम वॉलेट व बैंक खातों में जमा रकम के साथ-साथ रुहुल अमीन धाली नामक व्यक्ति की अचल संपत्ति शामिल है। धाली बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी में शामिल एजेंटों में सबसे प्रमुख है। जांच एजेंसियों की नजर से बचने के लिए व्यवस्थित तरीके से छोटे-छोटे भुगतान किए गए।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/yWaxKfS
via IFTTT

Comments