आज सिक्किम के माननीय राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्र सरकार के निर्देशन और संस्कृति विभाग द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत गंगटोक में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। साथ ही यह यात्रा एम.जी. मार्ग से मनन भवन तक निकाली गई जिसमें हजारों लोगों ने राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/90SuyBa via IFTTT
लोकसभा सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से जाति आधारित जनगणना की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि देश में जाति आधारित गणना को कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने तेलंगाना सरकार का हवाला देते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की दिशा में यह वाकई एक क्रांतिकारी कदम है। राहुल गांधी कांग्रेस की राजनीति को सामाजिक न्याय के सियासी ट्रैक की ओर मोड़ चुके हैं। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/sSuIRkZ via IFTTT
Comments
Post a Comment