Posts

कैबिनेट की बड़ी सौगात...19142 करोड़ रुपये से बनेगा नासिक-सोलापुर-अक्कलकोट कॉरिडोर; बढ़ेगा पर्यटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समितिने बुधवार को महाराष्ट्र में 374 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड नासिक-सोलापुर-अक्कलकोट कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी। इस परियोजना की कुल पूंजी लागत 19,142 करोड़ रुपये है और इसे बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOT-टोल) मोड पर विकसित किया जाएगा। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/6z4vQ3D via IFTTT

पीएम मोदी ने दोस्त पुतिन के घर पर हमले की कोशिश पर जताई चिंता, कहा- इस तरह के हमले...

प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के नोवगोरोद स्थित आवास पर ड्रोन हमले के प्रयास पर गहरी चिंता व्यक्त की है। रूस ने यूक्रेनी सेना पर 91 ड्रोन से हमले का आरोप लगाया, जिसे एयर डिफेंस ने विफल कर दिया; यूक्रेन ने इनकार किया। मोदी ने कहा कि शांति के लिए कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है और ऐसे हमले वार्ता को बाधित करते हैं। ट्रंप और शहबाज शरीफ ने भी चिंता जताई। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/BzYFopd via IFTTT

अमित शाह का असम से आह्वान: घुसपैठियों को बाहर करने वाली सरकार चुनें, कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के लोगों से अगले साल के विधानसभा चुनाव में घुसपैठियों को खदेड़ने और राज्य के विकास के लिए काम करने वाली सरकार चुनने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस पर घुसपैठियों को वोट बैंक मानने का आरोप लगाया, जिससे असमिया पहचान को खतरा है। शाह ने भाजपा के शासन में असम की प्रगति का उल्लेख किया और घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने का वादा किया। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/QFzKkGH via IFTTT

तेलंगाना के संयंत्र में विस्फोट, सिगाची इंडस्ट्रीज के सीईओ गिरफ्तार

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सिगाची इंडस्ट्रीज के दवा संयंत्र में हुए विस्फोट मामले में कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमित राज सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है। इस दुर्घटना में 54 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि सिन्हा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में दवा कंपनी के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/68I7Bqw via IFTTT

मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले में 12 मुन्नाभाइयों को पांच-पांच साल की कैद, कोर्ट ने दरवाजा बंद कर सुनाई सजा

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले में 12 लोगों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई गई है। दूसरों की जगह मेडिकल परीक्षा देने पहुंचे इन मुन्नाभाइयों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई है। शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश (सीबीआइ) शुभ्रा सिंह की कोर्ट ने इस मामले में निर्णय देते हुए टिप्पणी भी की कि यह अपराध सिर्फ कानून के विरुद्ध ही नहीं है बल्कि योग्य छात्रों के भविष्य के साथ भी अन्याय करने वाला है।    from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/cvX087E via IFTTT

'ईपीएफओ कार्यालयों को सिंगल-विंडो सेवा केंद्रों के रूप में पुनर्विकसित किया जाएगा', मनसुख मांडविया की बड़ी घोषणा

केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं युवा मामले के मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को देशभर में ईपीएफओ सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधारों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी ईपीएफओ कार्यालयों को आधुनिक, प्रौद्योगिकी-सक्षम, पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर सिंगल-विंडो सेवा केंद्रों में परिवर्तित किया जा रहा है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/5hjZ6aU via IFTTT

शाहजहां का ताजमहल नहीं है यह, मंदिर बनते बनते मकबरा बना है: कैलाश विजयवर्गीय 

मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ताजमहल को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने ताजमहल को प्रेम का प्रतीक मानने से इनकार किया है। उन्होंने बृजभूमि को प्रेम की भूमि बताते हुए कहा कि शाहजहां ने मंदिर की जगह मकबरा बनवाया। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/5JLWPZO via IFTTT