मौसम विभाग (आईएमडी) का मानना है कि शनिवार एवं रविवार को पंजाब हरियाणा एवं दिल्ली में वर्षा हो सकती है। इससे तापमान एकदम से गिरेगा और सप्ताह भर तक प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकेगी। इस दौरान मानसून तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और शुक्रवार को उत्तर-पूर्व के सभी राज्यों में छा गया। अगले पांच दिनों तक इस हिस्से में भारी वर्षा जारी रह सकती है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/ytrMEhC via IFTTT
चक्रवात रेमल के कारण पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्य प्रभावित हुए हैं। चार राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है। इससे पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों में सड़क एवं रेल संपर्क भी प्रभावित हुआ है। मिजोरम में 29 लोग मारे गए जिनमें से 25 की मौत आइजोल जिले में खदान ढहने से हुई। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/2BfRqOH via IFTTT
असम के तिनसुकिया जिले की अवैध कोयला खदान में तीन रैट माइनर सोमवार को तीसरे दिन भी फंसे रहे। हालांकि उन्हें बचाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। फंसे रैट माइनरों की पहचान नेपाल के भोजपुर निवासी दावा शेरपा और मेघालय के जान एवं फेनाल के रूप में की गई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि संदेह है कि तीनों रैट माइनर मर चुके हैं from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/RC1AqsB via IFTTT
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम उत्तर-पश्चिम में सामान्य और देश के मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में सामान्य से अधिक मानसूनी वर्षा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कहा कि मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र ओडिशा छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है। from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/aRXFIqQ via IFTTT